Saturday, March 14, 2026
HomeBiharवजीरगंज  क्रिकेट  क्लब की टीम ने केनारचट्टी  की  टीम को 48 रनों ...

वजीरगंज  क्रिकेट  क्लब की टीम ने केनारचट्टी  की  टीम को 48 रनों  से हराकर सेमीफाइनल में

सर्वोदय क्रीड़ा परिषद् तरवां द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट 2026

वजीरगंज।सर्वोदय क्रीड़ा परिषद तरवां द्वारा आयोजित क्रिकेट  टूर्नामेंट  के पहले सेमीफाइनल  मैच में गुरुवार   को वजीरगंज  क्रिकेट क्लब की टीम  ने केनारचट्टी  क्रिकेट क्लब  की टीम को 48 रनों से हरा कर विजय हासिल की| केनारचट्टी  टीम  के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण वजीरगंज के टीम को दिया |पहले बल्लेबाजी करते हुए वजीरगंज की टीम ने   निर्धारित 16 ओवर में 3 विकेट खोकर  299 रन बनाकर  300 रनों  का विशाल  लक्ष्य रखा| जिसके जवाब में केनारचट्टी की टीम ने 16ओवर में  9विकेट खोकर 251 रन ही बना सकी | इस प्रकार वजीरगंज  की  टीम ने 48 रनो से मुकाबले को जीत लिया और सेमीफाईनल में अपनी जगह बना ली |सर्वोदय क्रीड़ा परिषद तरवां के अध्यक्ष रामाशंकर यादव उर्फ हप्पू यादव के द्वारा विजेता टीम के राहुल को  मैन ऑफ द मैच की  ट्राफी  प्रदान किया  गया| इस मौके टूर्नामेंट के एम्पायर मंटू कुमार ,संजीत कुमार ,स्कोरर आदित्य कुमार ,कॉमेंटेरेटर निरंजन कुमार ,नीतीश ठाकुर सहित टूर्नामेंट के आयोजक सदस्य मदन साव ,हीरा दास ,विजय भारती ,अजीत कुमार ,नीतीश ठाकुर,मंटू यादव ,अरुण कुमार ,संदीप कुमार  व सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!