Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharभूमि विवाद में मारपीट की घटना में घायलों में वृद्ध की हुई...

भूमि विवाद में मारपीट की घटना में घायलों में वृद्ध की हुई मौत
वजीरगंज

वजीरगंज।प्रखंड के तरवां पंचायत के भलुआही गांव में भूमि विवाद की लेकर मारपीट की घटना में घायल 70 वर्षीय जाकिर खान की मौत इलाज के दौरान दौरान हो गई. इस मामले में तीन लोगों को  गिरफ्तार किया गया है.
गौरतलब हो कि शनिवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे. जिसमें गंभीर रूप से घायलों को बेहतर ईलाज के लिए एएनएमसीएच गया रेफर किया गया था. जहां जाकिर खां की मौत होने की पुष्टि समाजसेवी आफताब खान ने की है, जबकि अन्य लोगों का ईलाज किया जा रहा है. वजीरगंज थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Most Popular

error: Content is protected !!