Monday, March 16, 2026
HomeBiharवजीरगंज-फतेहपुर सड़क मार्ग को तरवां के निकट ऑटो चालकों ने ढाई घंटे...

वजीरगंज-फतेहपुर सड़क मार्ग को तरवां के निकट ऑटो चालकों ने ढाई घंटे तक रखा सड़क जाम

वजीरगंज-फतेहपुर सड़क मार्ग को तरवां के निकट ऑटो चालकों ने ढाई घंटे तक रखा सड़क जामवजीरगंज।ऑटो चालकों के साथ मारपीट व गाली गलौज को लेकर कुछ ऑटो चालकों ने गुरूवार को बड़ही बिगहा से लेकर तरवां निकट कई जगह सड़क को बाधित कर जाम कर दिया। वे एक ऑटो चालक से मारपीट को लेकर आक्रोशित थे तथा पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे थे। ऑटो चालकों ने सड़क को लगभग ढाई घंटे तक जाम रखा, जिससे लम्बी दूरी तक गाड़ियां खड़ी रही तथा यात्री हलकान रहे। थानाध्यक्ष ने काफी मशक्कत के बाद ऑटो चालकों को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क से हटाया, जिसके बाद आवागमन को सामान्य किया जा सका। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि मारपीट करने वालों के विरूद्ध ऑटो चालकों को लिखित आवेदन देने को कहा गया है, लेकिन फिलहाल ढंग से अभी तक आवेदन भी प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं एक पुलिस पदाधिकारी को पीड़ित से मिलकर उनका बयान लेने को कहा गया है, बयान मिलने या लिखित आवेदन प्राप्त होने पर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि टोटो एवं ऑटो के चालकों के साथ रास्ते में सवारी उठाने को लेकर किसी एजेंट से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद ऑटो चालक संगठित होकर सड़क जाम कर दिया।

Most Popular

error: Content is protected !!