वजीरगंज। वजीरगंज के बड़ही बिगहा में रविवार को कार्यकत्र्ता सम्मान सह विधायक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। सबसे पहले आयोजित समारोह में सभी कार्यकत्र्ताओं ने भाजपा नेता सह वजीरगंज विधायक वीरेन्द्र सिंह का माल्र्यापन कर पुष्पगुच्छ देते हुए अभिनंदन किया। उसके बाद सभी कार्यकत्र्ताओं को सम्मानित किया गया। विधायक वीरेन्द्र सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नितीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बन गए और रोज नए – नए विकास के कार्य हो रहे हैं। वजीरगंज को अनुमंडल बनाने की मांग बहुत पुराना है, अगर बिहार में एक भी अनुमंडल बनेगा तो वजीरगंज अनुमंडल और तरवां को प्रखंड बनाया जाएगा। आपकी मांग तरवां में स्टेडीयम का था जो बन रहा है। मंत्रीमंडल का विस्तार होते हीं सभी प्रकार के विकास कार्य तेजी से होगा। चुनाव आप सब लोग लड़ रहे थे तथा ये आपकी भी जीत है। टेबुल पर एक नेता बैठकर हराते हैं और जीता देते हैं। हवा का बहाव हमलोगों के विपरित चलाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन आपलोग संयम रखते हुए चुनाव में आपलोगों की देन से वजीरगंज में जंगलराज नहीं आया। यहां भी हमारे विरूद्ध बच्चों को पैसे देकर नारा लगवाया गया, लेकिन चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा।












