वजीरगंज।वजीरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय केनारचट्टी की बीपीएससी (टीआर-3 ) शिक्षिका तूलिका भट्टाचार्य का गुम हुए मोबाईल को वजीरगंज पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत सर्च के बाद बरामद कर वजीरगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा के नेतृत्व में एस आई माला कुमारी ने लौटाया | वजीरगंज के पुरा रोड के निकट रह रही शिक्षिका तूलिका ने बताया कि विगत 1अगस्त को विद्यालय जाने के क्रम में मोबाईल कहीं रास्ते में गिर गया था,जिसके बाद लगातार स्विच ऑफ आ रहा था |इस मामले को लेकर मैने वजीरगंज थाना में मोबाईल गुम हो जाने को लेकर सनहा दर्ज कराई थी | वजीरगंज एस आई माला कुमारी ने बताया कि सनहा दर्ज कराने के बाद मोबाईल नंबर एवं मोबाइल का ईएमआई नंबर को ट्रेस किय़ा गया|उसके बाद 25अगस्त को एक मोबाईल दुकान से खोये हुए फोन को बरामद किय़ा गया |मोबाईल मिलने पर शिक्षिका तूलिका ने वजीरगंज थानाध्यक्ष एवं आईओ एसआई माला कुमारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी इजहार की है |












