Saturday, March 7, 2026
HomeBiharखेल के माध्यम से हम अपना शरीर स्वस्थ बनाए रख सकते हैँ-प्रभाकर

खेल के माध्यम से हम अपना शरीर स्वस्थ बनाए रख सकते हैँ-
प्रभाकर

क्रिकेट टूर्नामेंट  के  उद्घाटन  मैच  में  वजीरगंज ने टिपौ को  पांच  विकेट से हराया

वजीरगंज। वजीरगंज के तरवां केदारनाथ उच्च विद्यालय खेल मैदान में गुरूवार को सर्वोदय क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित नॉक आउट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच इलेवन स्टार वजीरगंज एवं फैशन इलेवन टिपौ टीम के बीच खेला गया। टिपौ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसके बाद कुल 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन का लक्ष्य दिया। टीम के खिलाड़ी प्रहलाद ने मात्र 44 गेंद में 101 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। जिसके जबाब में उतरी इलेवन स्टार वजीरगंज की टीम ने मात्र 14 ओवर 1 गेंद में 05 विकेट खोकर 202 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इसके साथ हीं टिपौ की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वजीरगंज की टीम के ऑलराउण्डर खिलाड़ी राहुल फिंगर ने दमदार पारी खेलते हुए 21 गेंदों में 9 छक्का मारकर 58 रन बनाये तथा मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। परिषद अध्यक्ष रामाशंकर यादव ने बताया कि 28 तारीख को पवई और हेमजा की टीम खेलेगी। टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया है, जिसमें कुल 15 मैच खेले जाएंगे तथा जो टीम 3 तीन मैच जीत लेगी वह फाईनल में चली जाएगी। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने मुखिया जिलाध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ डब्लू यादव, जिप सदस्या डॉ0 पिंकी कुमारी, भाजपा नेता संतोष सिंह, प्रमुख फुलवा देवी, थानाध्यक्ष नीरज कुमार, परिषद के निर्माता बालकृष्ण प्रसाद सहित अन्य लोग पहुंचे। मुख्यअतिति बीडीओ प्रभाकर सिंह ने कहा कि खेल ही एक ऐसा माध्यम है, जिसके सहारे आप अपना जीवन स्वस्थ और सौहार्द वातावरण में सुखमय बना सकते हैं। मौके पर परिषद सदस्य अजीत यादव, मन्टू यादव, संदीप कुमार, विजय भारती, नितीश कुमार, मदन साव सहित अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Most Popular

error: Content is protected !!