Saturday, February 28, 2026
HomeBiharशादी में जा रही महिला को कंटेनर ने रौंदा गंभीर हालत में...

शादी में जा रही महिला को कंटेनर ने रौंदा गंभीर हालत में किया गया रेफर

आमस।आमस थाना क्षेत्र के करमाइन मोड़ के समीप शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला अपने दो बच्चों के साथ अपनी फुआ के यहां शादी समारोह में शामिल होने मोनिया गांव जा रही थी, तभी तेज रफ्तार कंटेनर वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

घायल महिला की पहचान गुरारू थाना क्षेत्र के गरजू बीघा गांव निवासी विवेक कुमार की पुत्री रीना कुमारी के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रीना कुमारी अपने बच्चों के साथ गुरारू से बांकेबाजार के पननिया पंचायत स्थित मोनिया गांव फुआ के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी. करमाइन मोड़ के पास सड़क पार करने के दौरान आमस की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गई, जबकि दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए.

हादसे के बाद कंटेनर चालक ने मानवता दिखाते हुए वाहन रोक दिया और घायल महिला को तत्काल शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस अस्पताल पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर आमस थाना को सौंप दिया. पुलिस ने कंटेनर वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

Most Popular

error: Content is protected !!