Saturday, March 14, 2026
HomeBiharबरई गांव में महिला की हत्या, 25 वर्षीय बेटी और सास से...

बरई गांव में महिला की हत्या, 25 वर्षीय बेटी और सास से भी मारपीट – आरोपी फरार, गांव में तनाव

गयाजी जिले के आतीं थाना क्षेत्र के बरई गांव में गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी संजय चौधरी (40) ने पूजा-पाठ और ओझा-गिरी का बहाना बनाकर महिला को अपने घर बुलाया। नशे की हालत में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे अपने घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में ले जाकर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी ने पीड़िता का चेहरा भी पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया।

घटना के बाद आरोपी ने मृतका की 25 वर्षीय बेटी को यह कहकर बुलाया कि “तुम्हारी मां बुला रही है।” जब बेटी वहां पहुंची तो उसने अपनी मां का शव देखा और पूरे मामले का खुलासा किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने बेटी के साथ भी मारपीट की। यही नहीं, आरोपी ने पीड़िता की सास पर भी हमला कर दिया और उनके सिर पर चोट पहुंचाई, जिससे वे घायल हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सुशांत कुमार चंचल, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और एसआई मीरा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया है।

फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना से पूरे गांव में तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Most Popular

error: Content is protected !!