Saturday, March 21, 2026
HomeBiharमहिला सब इंस्पेक्टर ने वर्दी पर लगाया दाग, 12 हजार लेते विजिलेंस...

महिला सब इंस्पेक्टर ने वर्दी पर लगाया दाग, 12 हजार लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

बिहार में एक फिर महिला सब इंस्पेक्टर ने 12 हजार के लिए वर्दी को तार तार कर दि। नरकटियागंज में 12 हजार रुपए घुस लेते हुए एक महिला सब इंस्पेक्टर को पटना से आई विजलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। वह शिकारपुर थाने में पदस्थापित थी। वही टीम ने सब इंस्पेक्टर के एक बिचौलिया को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को विजिलेंस टीम पटना लेकर गई है। कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सब इंस्पेक्टर और उसके बिचौलिया की गिरफ्तारी सब इंस्पेक्टर के स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के समीप स्थित आवास से की गई है। घटना गुरुवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे की बताई जा रही है।

_गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर की पहचान प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। वहीं बिचौलिया की पहचान प्रकाशनगर निवासी अर्जुन कुमार के रूप में की गई है।

Most Popular

error: Content is protected !!