Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharफल्गु नदी से जल उठाकर महिलाओं ने बाबा भोलेनाथ पर किया जलार्पण,...

फल्गु नदी से जल उठाकर महिलाओं ने बाबा भोलेनाथ पर किया जलार्पण, गूंजे हर-हर महादेव

गयाजी। पवित्र श्रावण माह के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद एवं ओजस्विनी की महिलाओं ने रविवार को देवघाट से उत्तरवाहिनी फल्गु नदी का पवित्र जल लेकर अक्षयवट स्थित अतिप्राचीन वृद्ध पितामहेश्वर महाकाल शिवलिंग पर जलाभिषेक कर देश की  खुशहाली की मंगलकामना की। जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं की टोली भगवा रंग में ढोल-नगाड़े की धुन के साथ शिवालय पहुंची। महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ पर हर हर महादेव, बम बम भोले, ओम नमः शिवाय आदि मंत्रों से बेलपत्र, फूल, भांग, धतूरा, रोली, चंदन, मधु आदि से विशेष पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और भगवान भोलेनाथ की आरती की। पूजा पाठ के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। महिला भजन मंडलियों द्वारा मंदिर परिसर में शिव भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। जिसे पूरा माहौल शिवमय हो गया। कार्यक्रम की संयोजिका राष्ट्रीय महिला परिषद की जिला मंत्री वीणा गिरि ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम शुरू की गई है। भगवान शिव के प्रति अगाध श्रद्धा व्यक्त करने के लिए सावन के मद्देनजर महिला श्रद्धालुओं के द्वारा फल्गु के जल से जलाभिषेक किया गया। क्योंकि फल्गु का जल गंगा के समान पवित्र है।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का मूलोद्देश्य सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करना है। मौके पर जिला महामंत्री ममता गिरी, जिला मंत्री वीणा, गिरी,पुष्पा गिरी,संगम कुमारी, रिंकी देवी, नीतू देवी रेणु देवी, सरिता देवी,उषा देवी,सागर देवी,गुड़िया देवी, अर्चना कुमारी, केवलापति देवी, स्नेहा कुमारी, खुशबू देवी, ममता देवी, शारदा देवी सहित कई महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Most Popular

error: Content is protected !!