Saturday, March 14, 2026
HomeBiharतीस लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, चाकंद थाना की पुलिस...

तीस लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, चाकंद थाना की पुलिस की कार्रवाई

बेलागंज।चाकंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहादुर बिगहा में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को लगभग 30 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बहादुर बिगहा गांव निवासी चंदन कुमार, पिता–वीरेंद्र यादव के रूप में की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से देशी महुआ शराब का संग्रह और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर चाकंद थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहादुर बिगहा गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से करीब 30 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार बताया कि अवैध शराब के धंधे में संलिप्त अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा और अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!