Tuesday, February 10, 2026
HomeBiharफर्जी चालान बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

फर्जी चालान बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बेलागंज।गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरा गांव निवासी जोगेंद्र कुमार, पिता जितेंद्र प्रसाद, को पुलिस ने फर्जी चालान बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार जोगेंद्र कुमार पर आरोप है कि उसने सरकारी दस्तावेज़ का दुरुपयोग करते हुए फर्जी चालान तैयार किया और उसका इस्तेमाल किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद बेलागंज थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा इससे कितने लोगों को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फर्जी दस्तावेज़ बनाना गंभीर अपराध है और इस तरह के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जांच के बाद अन्य संलिप्त लोगों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!