Tuesday, February 10, 2026
HomeBiharऑपरेशन यात्री सुरक्षा में युवक गिरफ्तार, दो चोरी के मोबाइल बरामद

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में युवक गिरफ्तार, दो चोरी के मोबाइल बरामद

गयाजी (बिहार), 10 फरवरी 2026: गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के दौरान एक युवक को दो चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया।

प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया, बनारसी यादव के निर्देशन में उप निरीक्षक विकास कुमार और अन्य आरपीएफ कर्मियों ने दिनांक 10 फरवरी को प्लेटफार्म नंबर 6 पर गश्त के दौरान संदीग्ध अवस्था में बैठे युवक को देखा। पूछताछ पर उसने अपना नाम सुमित गोस्वामी, उम्र 20 वर्ष, पिता प्रेम प्रकाश, पता नया टोला, नियर महावीर मंदिर, पोस्ट-लारी कलान, जिला रामगढ़, झारखंड बताया।

Most Popular

error: Content is protected !!