गयाजी।रविवार को गया रेल पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे गश्ती अभियान के दौरान एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई रेल पुलिस अधीक्षक गया के निर्देश पर की गई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01बी पर गश्ती के दौरान दिल्ली छोर के पास एक युवक लाल रंग के ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस बल को देखते ही वह भागने लगा, जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह चंडीगढ़ से अंग्रेजी शराब खरीदकर बिहार में अधिक दाम पर बेचने के लिए ला रहा था। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम रौशन कुमार (21 वर्ष), पिता विनोद यादव, निवासी खर्रा, थाना सुरजगढ़ा, जिला लखीसराय बताया। तलाशी लेने पर उसके ट्रॉली बैग से मैजिक मोमेंट्स ग्रेन वोडका की कुल 36 बोतलें बरामद की गईं, जिनमें 750 एमएल की 12 बोतल और 375 एमएल की 24 बोतल शामिल हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 24 लीटर आंकी गई है, जिसकी कीमत लगभग 12,180 रुपये बताई गई।
इस संबंध में सअनि मृत्युंजय कुमार अकेला के लिखित आवेदन पर राजकीय रेल थाना गया में कांड संख्या 26/26 दिनांक 01.02.26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।












