Thursday, August 27, 2026
HomeBiharआमस प्रखंड में ठंड से एक महिला की हुई मौत, परिजनों का...

आमस प्रखंड में ठंड से एक महिला की हुई मौत, परिजनों का रो रो कर है बुरा हाल।

शेरघाटी।आमस प्रखंड में ठंड के कारण एक महिला की मौत हो गई है। जिसकी पहचान आमस थाना क्षेत्र के ग्राम पूर्णाडीह गाँव निवासी रामसरूप दास की पत्नी सुनैना देवी के रूप में किया गया है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि साव टोल प्लाजा नेशनल हाईवे टू के किनारे सुनैना देवी का चाय की दुकान चलाती थी बुधवार की सुबह सुनैना देवी प्रतिदिन की तरह आज सुबह चाय की दुकान खोल कर बैठी हुई थी अचानक ठंड के कारण वह बेहोश होकर अपनी दुकान में गिरी हुई थी। स्थानीय दुकानदारों ने बेहोशी हालत में महिला को देख उनके परिजनों को सूचना दिया। उनके परिजनों ने मौके पर पहुंचकर महिला को देखा तो वह अपनी दुकान में जमीन पर बेहोशी हालत में गिरी हुई है जिसे उठाने का प्रयास किया गया उनके परिजनों ने उनकी नब्ज और सांसे बंद देखकर यह समझ गए कि उनकी मौत हो गई है। उसके बाद उनके परिजनों ने शव को अपने घर ले जाकर विधि पूर्वक उनके अंतिम संस्कार का तैयारी करना शुरू कर दिया।

Most Popular

error: Content is protected !!