Friday, June 13, 2025
HomeUncategorizedबट सावित्री पूजा पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा का शुभकामना संदेश

बट सावित्री पूजा पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा का शुभकामना संदेश

गयाजी।बट सावित्री पूजा पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा का शुभकामना संदेश पावन अवसर पर जब समस्त भारतवर्ष की सुहागन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए वट सावित्री व्रत रखकर उपवास और पूजा-अर्चना कर रही हैं, भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के रचनात्मक प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने सभी महिलाओं को सौभाग्यवती रहने की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति को सदैव पूजनीय माना गया है। वट सावित्री व्रत, भारतीय नारी की आस्था, विश्वास और पति के प्रति अटूट प्रेम व समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों का भी परिचायक है, जिसमें स्त्री की शक्ति, त्याग और धैर्य का अद्भुत रूप देखने को मिलता है।उन्होंने सभी महिलाओं को इस विशेष दिन पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “मैं प्रार्थना करता हूं कि हर महिला का जीवन खुशियों, स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा हो। उनका सौभाग्य अक्षुण्ण रहे और उनके परिवार में सदा प्रेम, सुख और शांति बनी रहे।”डॉ. मिश्रा ने यह भी कहा कि इस पर्व के माध्यम से हमें भारतीय पारिवारिक मूल्यों और स्त्री सम्मान की भावना को और भी सशक्त बनाना चाहिए। यह पर्व हमें परंपरा से जोड़ता है और सामाजिक एकता का संदेश भी देताहैइस शुभ अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने देशभर की माताओं, बहनों और बेटियों को एक बार पुनः वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular