Tuesday, December 16, 2025
HomeUncategorizedवज़ीरगंज में क्रिकेट प्रेमियों ने केक काटकर मनाया विराट कोहली का जन्मदिन

वज़ीरगंज में क्रिकेट प्रेमियों ने केक काटकर मनाया विराट कोहली का जन्मदिन

वज़ीरगंज।वज़ीरगंज प्रखंड के पुनावा गांव में युवा क्रिकेट प्रेमियों ने भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली का 36वाँ जन्मदिन मनाया |क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की तस्वीर लगाकर केक काटा एवं एक दूसरे को खिलाया एवं भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनायें दी | इस दौरान क्रिकेट प्रेमी युवकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई एवं पटाखे फोड़कर खुशियाँ मनाई |इस मौके पर युवा क्रिकेट प्रेमी नीरज कुमार विजेता, आर्यन राज, धीरज विजेता, प्रेम रंजन, साहिल सिंह, आजाद कुमार, राणा सिंह, रवि यादव, प्रियांशु कुमार, अनंत सिंह, चुन्नू कुमार आदि मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!