Wednesday, October 7, 2026
HomeBiharवजीरगंज के मिल्की घाट से दो बालू ढो रहे ट्रैक्टर को पुलिस...

वजीरगंज के मिल्की घाट से दो बालू ढो रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त



वजीरगंज । अवैध बालू ढुलाई पर नकेल कसने के लिये हुई पुलिसिया कार्रवाई में सोमवार को दो ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि मिल्की घाट से ट्रैक्टर अवैध बालू लोड कर भुरा के तरफ जा रहा था, उसी दरम्यान पुलिस पेट्रोलिंग उधर से जा रही थी, जिसे देखकर ट्रैक्टर ड्राईवर डल्ला उठाकर बालू को गिराते हुए भागने लगा और भूरा महादलित टोला के पास ट्रैक्टर को चालू हालत में छोड़कर फरार हो गया। एएसआई अशोक मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाये तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!