Saturday, October 24, 2026
HomeBiharवजीरगंज में बाईक लूट का पर्दाफाश, लूट के बाईक एवं मोबाईल समेत...

वजीरगंज में बाईक लूट का पर्दाफाश, लूट के बाईक एवं मोबाईल समेत तीन गिरफ्तार


वजीरगंज । बीते 15 अगस्त की रात्रि वज़ीरगंज के  एकम्बा रेलवे गुमटी के पास एक बाईक सवार से अपराधियों ने लूट की थी, जिसमें शामिल सभी अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को प्रेस वार्ता  आयोजित कर  वज़ीरगंज थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि हुलासगंज के सुखियावां निवासी मृत्युंजय कुमार रात्रि  पहर भींडस-चमनडीह रोड से गया की ओर जा रहे थे। बारिस के दरम्यान एकम्बा रेलवे गुमटी के पास सुनसान जगह पर अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट की, जिसमें पीड़ित का बाईक और मोबाईल छीन लिया गया था। इस मामले में अतरी थाना ने सरैया के मनीष कुमार को बाईक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसके निशानदेही पर पर अग्रेत्तर कार्रवाई के दरम्यान शनिवार को वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत् बुधघरेया से 19 वर्षीय रंजय कुमार, 20 वर्षीय राजु कुमार एवं 19 वर्षीय अर्जुन कुमार को गिरफ्तार किया गया, इनके पास से चोरी का मोबाईल भी बरामद हुआ है। छापामारी दल में थानाध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह, श्याम बिहारी चौधरी, सिपाही मनीष कुमार, राजीव कुमार एवं प्रशांत कुमार शामिल थे। सभी गिरफ्तार अपराधियों को साक्ष्य के साथ न्यायालय को सुपूर्द किया जायगा।

Most Popular

error: Content is protected !!