आमस।वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दिव्यांजलि जायसवाल मंगलवार को आमस थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना के अभिलेखों, लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, अनुसंधान की प्रगति तथा वारंट एवं कुर्की के निष्पादन की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, कुर्की-जब्ती की प्रभावी कार्रवाई तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही थाने में आने वाले सभी लोगों को सम्मान देने का आदेश दिया। इस दौरान शेरघाटी डीएसपी संदीप कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर नेयाज अहमद, एसएचओ धनंजय कुमार, एसआई अखिलेश कुमार आदि मौज़ूद रहे।
