Saturday, October 24, 2026
HomeBiharआर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण से स्थानीय ग्रामीण से अवगत हुए छात्र – प्रो०...

आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण से स्थानीय ग्रामीण से अवगत हुए छात्र – प्रो० वीरेंद्र कुमार

गया।मगध विश्वविद्यालय के भूगोल शास्त्र के अंतिम सत्र के छात्रों ने मटिहानी गांव का आर्थिक सामाजिक का सर्वेक्षण किया। इस मौके पर भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवम विज्ञान संकाय के संकायाध्य प्रो वीरेंद्र कुमार ने बतलाया कि चतुर्थ सत्र के पाठ्यक्रम के अनुसार मटिहानी ग्राम का आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण  करवाया गया। भूगोल शास्त्र के छात्र विभागीय आचार्यों के दिशानिर्देश में सर्वेक्षण किया। जिससे स्थानीय लोगो के आर्थिक, सामाजिक स्थिति से अवगत हुए। भूगोल विभाग के प्रो उपेंद्र कुमार, सहायक आचार्य डॉ पिंटू कुमार, श्री राकेश कुमार, डॉ मीनाक्षी प्रसाद, डॉ  मौसमी के निर्देशन में सर्वेक्षण किया। विभागीय छात्र बिकु कुमार, बिरेंद्र, दिव्यांका, दीपिका राणा, खुशबू, रौशनी, मंजीत, रविरंजन, रौशन, विशाल, सोनम, पूनम, सुधा, पुष्पमिता, आयुषी, प्रीति आदि अन्य छात्र छात्राओं की सहभागती रही।

Most Popular

error: Content is protected !!