Saturday, October 24, 2026
HomeBiharछात्रा ने छत से लगाई छलांग, छात्रा की कमर में फ्रैक्चर

छात्रा ने छत से लगाई छलांग, छात्रा की कमर में फ्रैक्चर

बेलागंज ।चाकन्द प्लस टू हाईस्कूल के पास अवस्थित नेशनल पब्लिक स्कूल की एक छात्रा ने शुक्रवार को स्कूल के छत से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा की कमर में जबरदस्त फ्रैक्चर हो गया है। घायल हुईं छात्रा मखदुमपुर थाने के रामपुर गांव की रहने वाली बताईं गईं हैं घटनास्थल बेलागंज थाने की बताई जाती है।इस संबंध में बेलागंज प्रशिक्षु डीएसपी सह एसएचओ सदानंद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नेशनल पब्लिक स्कूल में छात्रा के छत से कुदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। लेकिन स्कूल प्रबंधन या पीड़िता के बारे में कोई भी शिकायत अबतक नहीं मिली है।हालांकि, घटना सही है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी ली जा रही है

Most Popular

error: Content is protected !!