वजीरगंज।प्रखंड के अंतर्गत उच्च विद्यालय, बिच्छा में वर्ग दशम के दस चयनित छात्र एवं छात्राओं को “सहारा पढ़ने का, सहारा बढ़ने का” योजना अंतर्गत बायोस्टैक इंडिया लिमिटेड, मुंबई द्वारा बायोजाइम प्रगति छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षक गण एवं करीब 30-35 कृषक बंधु उपस्थित रहे। संस्था के एरिया सेल्स पदाधिकारी विनय कुमार, फील्ड मार्केटिंग मैनेजर सूर्य प्रकाश चौबे एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि मुन्ना कुमार सम्मिलित हुए।
सभी चयनित छात्र एवं छात्राओं को इस माह में 3000/- रुपये दिया जायेगा। सभी चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं किट देकर सम्मानपूर्वक सम्मानित किया गया।
संस्थान के एरिया सेल्स मैनेजर विनय कुमार एवं फील्ड मार्केटिंग मैनेजर सूर्य प्रकाश चौबे ने किसानों को खेती के बारे में जानकारी दी।
–






