Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharवजीरगंज में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, युवक गिरफ्तार

वजीरगंज में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, युवक गिरफ्तार

वजीरगंज।वजीरगंज थाना क्षेत्र के भलुआही गांव की एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
युवती ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2009 से संपर्क में रहने के दौरान आरोपी ने शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। शिकायत में शैक्षणिक प्रमाणपत्र आरोपी के पास होने और बातचीत की रिकॉर्डिंग / चैटिंग होने का भी जिक्र किया गया है।
बताया जा रहा है कि मामले को पहले गांव में पंचायत स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया गया था, लेकिन समाधान नहीं निकलने पर युवती ने थाने में आवेदन दिया।
इस पर कार्रवाई करते हुए वजीरगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Most Popular

error: Content is protected !!