Monday, August 31, 2026
HomeBiharएनएच-22 पर तेज रफ्तार बनी काल, सड़क पार कर रही मां-बेटी को...

एनएच-22 पर तेज रफ्तार बनी काल, सड़क पार कर रही मां-बेटी को स्कॉर्पियो ने कुचला, बेटी की मौत

बेलागंज।राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर देखने को मिला। रविवार की देर रात राजा लाइन होटल के समीप सड़क पार कर रही मां-बेटी को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में नौ वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र की महिला अपनी नौ वर्षीय बेटी के साथ बेलागंज आई थी। वह वजीरगंज थाना क्षेत्र के मनोज कुमार से मिलने आई थी, जो बेलागंज में निजी विद्यालय संचालित करते हैं। इसी दौरान देर रात राजा लाइन होटल के पास एनएच-22 पार करते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-22 पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और सड़क पार करने वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Most Popular

error: Content is protected !!