Friday, August 28, 2026
HomeBiharगयाजी पुलिस मुख्यालय में अभया ब्रिगेड को हरी झंडी दिखाकर किया गया...

गयाजी पुलिस मुख्यालय में अभया ब्रिगेड को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

गयाजी।गया पुलिस की महिला सुरक्षा को लेकर एक नई पहल सामने आई है। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर गया पुलिस केंद्र में पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम यानी अभया ब्रिगेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
आज दिनांक 28 अगस्त 2026 को सुबह करीब 7 बजे गया पुलिस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस अधिकारियों ने पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम को रवाना किया।
इस दौरान महिला पुलिसकर्मी स्कूटी के साथ पेट्रोलिंग के लिए तैयार नजर आईं। पुलिस दीदी टीम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता और जरूरत के समय सहायता उपलब्ध कराना है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया की ओर से टीम को निर्देश दिया गया कि वे सक्रिय रूप से क्षेत्र में कार्य करें, आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें और महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता फैलाएं।
गया पुलिस की यह पहल महिला सुरक्षा को मजबूत करने और महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए गया पुलिस हमेशा प्रतिबद्ध है।

Most Popular

error: Content is protected !!