गया। स्थानीय विधायक सह बिहार स्पीकर डॉ0 प्रेम कुमार ने चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित शिव पार्क, खुशबू पार्क, नगर निगम स्टोरेज के पीछे स्थित पार्क, पंजाबी पार्क, पंचमुखी बजरंगबली पार्क एवं रामाधार डॉक्टर तिवारी के पीछे स्थित पार्क का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पार्कों में साफ-सफाई, नियमित रखरखाव, हरियाली, प्रकाश व्यवस्था, बच्चों एवं आम नागरिकों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने तथा पार्कों की बेहतर देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पार्क केवल मनोरंजन के स्थान नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं स्वच्छ शहर की पहचान और नागरिकों के लिए बेहतर जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हमारा प्रयास है कि गया शहर के सभी पार्कों को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और जनोपयोगी बनाया जाए, ताकि बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं को बेहतर वातावरण मिल सके।
जनसुविधाओं को सुदृढ़ करना, स्वच्छ एवं हरा-भरा गया बनाना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।






