Friday, October 2, 2026
HomeBiharगांधी जयंती पर वजीरगंज में दिखा देशभक्ति का रंग, बापू समेत महापुरुषों...

गांधी जयंती पर वजीरगंज में दिखा देशभक्ति का रंग, बापू समेत महापुरुषों को किया नमन

वजीरगंज।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को  वजीरगंज प्रखंड परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी समेत देश के अन्य महापुरुषों को भी याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में वजीरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद बलदेव दास, समाजसेवी अमर शंकर उर्फ काका जी, समाजसेवी श्याम कन्हैया सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया शंभू शरण शर्मा तथा समाजसेवी सह शिक्षाविद् कमला प्रसाद सिंह सहित पेंशनधारी समाज के सदस्य, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।दूसरी तरफ मध्य विद्यालय दखिनगांव में वरीय शिक्षक उपेंद्र नाथ कौशल के देखरेख में भारत के दो महान विभूति महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई |
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज को शांति, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान लाल बहादुर शास्त्री एवं  अन्य महापुरुषों के योगदान को भी याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश के निर्माण और स्वतंत्रता आंदोलन में अनेक महापुरुषों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके संघर्ष, त्याग और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है।
मौके पर मौजूद लोगों ने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने, समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया।

Most Popular

error: Content is protected !!