Sunday, October 4, 2026
HomeBiharहाईवा चालक सहित पांच नामजद आरोपी गिरफ्तार, हाईवा जब्त।

हाईवा चालक सहित पांच नामजद आरोपी गिरफ्तार, हाईवा जब्त।

बेलागंज।चाकंद थाना की पुलिस ने रविवार को विभिन्न मामलों में पांच आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गन्नू बिगहा गांव निवासी सुनीता देवी और राम सकिंदर मांझी के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में गन्नू बिगहा निवासी मंजन मांझी पिता कोयरी मांझी एवं हेमंत मांझी पिता महेश मांझी शामिल है। जबकि अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर बारा गांव के समीप अवैध गिट्टी लोड हाईवा के साथ चालक सागर कुमार, पिता चंद्रशेखर यादव अमैठा थाना वजीरगंज को गिरफ्तार किया गया है। मामले को लेकर खनन विभाग के द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा  दो वारंटी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!