Saturday, October 24, 2026
HomeBiharगिद्धौर में देर रात्रि चोरों ने मचाया उत्पात घर में घुसकर जेवर...

गिद्धौर में देर रात्रि चोरों ने मचाया उत्पात घर में घुसकर जेवर नकदी सहित लाखों रुपये की कर ली चोरी

जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र   गिद्धौर  के पतसंडा गांव में देर रात्रि चोरों द्वारा जेवर नकदी मोबाइल सहित कई बेशकीमती सामानों की चोरी कर लिए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. जानकारी  अनुसार पतसंडा निवासी मुकंद रावत के घर देर रात्रि  चोरों ने घर में घुसकर कर नकदी आभूषण, मोबाइल सहित  लाखों रुपये के बेशकीमती सामानों की चोरी कर ली. चोरी की घटना से पीड़ित मकुंद रावत की पत्नी मंजू देवी पुत्र विक्की कुमार ने बताया कि हर रोज की तरह सभी  खाना खाकर सोने चले गए, देर रात्रि कब चोरों द्वार घर में घुसकर चोरी कर ली किसी को कुछ पता नही चल सका. इधर घटना से पीड़ित मकुंद रावत के पुत्र विक्की कुमार ने बताया कि इस चोरी की घटना में सोने से बने आभूषण, चार आना की अंगूठी, मंगलसूत्र, एक सोने का छ:
भर का चैन नकदी चालीस हजार रुपये नकद एवं मोबाइल की चोरी कर ली गयी. घटना को ले पीड़ित मकुंद रावत के पुत्र विक्की कुमार द्वारा गिद्धौर पुलिस में आवेदन दे मामले में प्रसासन से कार्रवाई की मांग की है.

जमुई से सदानंद कुमार

Most Popular

error: Content is protected !!