Sunday, October 25, 2026
HomeBiharपईन में डूबकर युवक की मौत

पईन में डूबकर युवक की मौत

वज़ीरगंज।वजीरगंज प्रखंड के  केनार फतेहपुर पंचायत अंतर्गत् कुझी गांव निवासी कारू चौधरी का 24 वर्षीय पुत्र पिंटु चौधरी उर्फ बुधन की मौत पईन में डूबने से हो गई। पैक्स अध्यक्ष महेन्द्र कुमार प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार वह शनिवार की अहले सुबह निकट के जोकहरी पईन के तरफ गया था, पता नहीं किसी प्रकार वह पानी के तेज बहाव में चला गया और डूब गया। जिसका शव सुबह लगभग सात बजे वहां से आधा किलोमीटर दूर मछली फंसाने के जाल में मिला। मृतक बाहर में रहकर मजदूरी करता था, जो विगत तीन सप्ताह पूर्व अपने घर आया था, उसके दो बच्चे भी हैं। शव को नदी से निकालकर परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया, वहीं उसके परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया था।

Most Popular

error: Content is protected !!