बेलागंज।चाकन्द प्लस टू हाईस्कूल मैदान में शिक्षकों के सम्मान में आयोजित बिहार-झारखंड अंडर-17बालिका एक दिवसीय फाइनल फुटबॉल टूर्नामेंट में झारखंड की टीम ने बिहार को आधा दर्जन गोल से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।महान शिक्षाविद् और चाकन्द आजाद प्लस टू हाईस्कूल के संस्थापक सचिव एस मोहिउद्दीन साहब, पूर्व प्राचार्य गिरजा नंदन सिंह, चन्देश्वरी प्रसाद सिंह और मौलवी मंजूर साहब की पुण्य स्मृति में आयोजित बिहार और झारखंड बालिका अंडर-17 एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में झारखंड की लड़कियों ने मैच के शुरुआत से बिहार की टीम पर दबदबा बनाए रखा।मैच के दसवें मिनट में ही जर्सी नंबर तीन ने बिहार के नेट में गोल दाग कर शुरुआती बढ़त दिलाई। उसके बाद झारखंड की ओर से जर्सी नंबर22ने बीसवें मिनट में दूसरा गोल कर अपनी टीम को दो शुन्य आगे कर दिया।मैच में मध्यांतर से पहले ही झारखंड की टीम पांच शुन्य से आगे रही। खेल समाप्ति से कुछ पल पहले ही झारखंड ने बिहार के खिलाफ छह शुन्य से बढ़त बनाए रखा इस मैच में मुख्यातिथि रहे चाकंद थाना अध्यक्ष शिवम कुमार को आजाद प्लस टू हाईस्कूल के सचिव डॉ एस सबाहउद्दीन ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किए।मैच समापन के बाद आजाद प्लस टू हाईस्कूल के सचिव डॉ एस सबाहउद्दीन ने विजेता झारखंड बालिका टीम को शील्ड किया और उपविजेता टीम को गया शहर के सुप्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नवनीत निश्चल ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया। वुमेन्स आफ द मैच का पुरस्कार झारखंड की जर्सी नंबर तीन को प्रदान किया गया।






