Saturday, September 5, 2026
HomeBiharबेलागंज में एम डब्लू मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

बेलागंज में एम डब्लू मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

बेलागंज।एम डब्लू मिशन स्कूल रेवाड़ा में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं शिक्षकों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण व लघु नाटिका के माध्यम से शिक्षकों के समर्पण और महत्व को दर्शाया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक मो0 वसीम अंसारी ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तकों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार और भविष्य का निर्माण करते हैं। एक अच्छे शिक्षक की सीख जीवन भर मार्गदर्शक बनकर रहती है।
उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सदैव सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने तथा अच्छे संस्कार अपनाने का आह्वान किया। साथ ही सभी शिक्षकों के सहयोग एवं मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। विद्यालय परिवार ने इसे यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Most Popular

error: Content is protected !!