Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedट्रैक्टर के ठोकर से बुलेट सवार की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया...

ट्रैक्टर के ठोकर से बुलेट सवार की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

कोंच। गया गोह मुख्य मार्ग पर स्थित हिच्छापुर चौक पर ट्रैक्टर के ठोकर से बुलेट सवार की मौत शनिवार के दोपहर ढाई बजे हो गई और गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम किया। संवाद सूत्र से मिली जानकारी अनुसार पंचानपुर थाना क्षेत्र के सहवाजपुर गांव निवासी सरयू ठाकुर किसी परिवार के मरने की खबर सुनकर कहीं परिजन के यहां बुलेट पर सवार होकर जा रहे थे। गया गोह मुख्य मार्ग के हिच्छापुर चौक पर बुलेट रोक कर सामान लेने लगे तभी विपरीत दिशा से बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बुलेट में जोरदार ठोकर मार दी जिससे बुलेट सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान पंचानपुर थाना क्षेत्र के सहवाजपुर गांव निवासी सरयू ठाकुर के रूप में किया गया। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भागने में सफल रहा। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजा को लेकर सड़क जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी मुकेश कुमार, कोंच थानाध्यक्ष धनंजय सिंह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि लोग पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटाया। वहीं, पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज गया भेजा है।

Most Popular

error: Content is protected !!