गयाजी।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठक, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क आदरणीय श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी से औपचारिकता मुलाकात किया, इस अवसर पर डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी का जीवन संगठन, समर्पण और कार्यकर्ता निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान आज भी दे रहे हैं क्योंकि भाजपा एक ऐसा परिवार हैं जहां हर वर्ग हर समुदाय और हर क्षेत्र के कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बल पर नेतृत्व करने का अवसर मिलता हैं भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल हैं जहां ज़मीन पर पसीना बहाने वाले एक साधारण कार्यकर्ता के समर्पण को पहचाना जाता हैं मुझे गर्व हैं कि मैं राजनीतिक दल का सिपाही हूं जो दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक दल हैं आने वाले दिनों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जन्मदिन के अवसर पर देश सेवा,जन सेवा के 25 वर्ष होने जा रही हैं हम सभी कार्यकर्ता उनके द्वारा किये गये कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुए भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को सम्मान हेतु सभी लोग पूरा 6 छंद गाए इसके लिए युवाओं प्रेरित करेंगे।






