वजीरगंज। 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र वजीरगंज में आवश्यक रख-रखाव कार्य के कारण दिनांक 25 अगस्त 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संचरण अवर प्रमंडल वजीरगंज के सहायक कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के लिए सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन लिया गया है।उन्होंने बताया कि इस दौरान चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति बंद की जाएगी। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक वजीरगंज विद्युत शक्ति उपकेंद्र, दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक मोहरा एवं मंझवे तथा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक फतेहपुर, पैमार एवं मायापुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी।विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि उक्त अवधि से पूर्व पानी भरने, मोबाइल चार्जिंग सहित बिजली से संबंधित सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें।






