Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharतरवां में धूमधाम से निकला  ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

तरवां में धूमधाम से निकला  ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

वजीरगंज। प्रखंड के तरवां बाजार  में बुधवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के
मौके पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान तरवां बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
तरवां से मजार शरीफ तक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला जो
तरवां , टाली, देदौर, टिपौ, भलुआही होते हुए वजीरगंज-फतेहपुर मार्ग से तरवां अंदर बाजार होते हुए मजार शरीफ तक पहुंचा। जुलूस में शामिल हजारों मोहम्मदी लोगों ने या रसूल अल्लाह के नारे लगाए। पूरे रास्ते में लोगों ने जुलूस का स्वागत फूल-मालाओं से किया।कार्यक्रम को लेकर तरवां टीओपी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर अंचलाधिकारी प्रकाश कुमार, बीडीओ प्रभाकर कुमार सिंह, थानाध्यक्ष नीरज कुमार, एसआई सुभाष यादव मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों को अमन-चैन और भाईचारे का संदेश दिया।इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि  क्रान्तिवीर शर्मा, 20 सूत्री सदस्य मो. आरिफ हुसैन, समाजसेवी मो. परवेज खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Most Popular

error: Content is protected !!