Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharशिक्षा ही लौटाएगी बिहार का गौरव: आईजी विकास वैभव

शिक्षा ही लौटाएगी बिहार का गौरव: आईजी विकास वैभव

वजीरगंज।लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तहत बुधवार को वजीरगंज स्थित आवासीय नवोदय विद्यालय परिसर में गार्गी पाठशाला का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन आईपीएस व एलआईबी के संस्थापक विकास वैभव ने किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार के प्राचीन गौरव को वापस लाने का एकमात्र रास्ता शिक्षा है। हर व्यक्ति को शिक्षित होने के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का भी निर्वहन करना होगा।उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सक्षम है, उसे सिर्फ अपने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने गांव और समाज के विकास में भी भागीदारी निभानी चाहिए। एलआईबी अभियान आज 18 देशों में फैल चुका है और इससे 4 लाख से अधिक लोग जुड़ चुके हैं।विकास वैभव ने जातिवाद को बिहार के विकास में बड़ी बाधा बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जाति की दीवारें खुद-ब-खुद टूट जाएंगी।
कार्यक्रम को जिला पार्षद डॉ. पिंकी कुमारी ने भी संबोधित किया और बच्चों को अभाव में भी शिक्षा के लिए प्रेरित किया। मंच का संचालन एलआईबी सदस्य रामाश्रय सिंह ने किया। गार्गी पाठशाला का संचालन अब इसी परिसर में किया जाएगा।
इस मौके पर वजीरगंज नगर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमर शंकर उर्फ काका जी,पूर्व मुखिया कुमार रूपेंद्र प्रताप,समाजसेवी कमला प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में आम प्रबुद्धजन मौजूद थे|

Most Popular

error: Content is protected !!