Monday, October 12, 2026
HomeBiharदुल्हन ब्यूटी पार्लर की छात्राएं बनीं नवदुर्गा, शक्ति के नौ रूपों की...

दुल्हन ब्यूटी पार्लर की छात्राएं बनीं नवदुर्गा, शक्ति के नौ रूपों की दी प्रस्तुति

दुल्हन ब्यूटी पार्लर में सजी झांकी, संचालिका ने बताए नौ देवियों के महत्व
वजीरगंज।नवरात्रि के मौके पर वजीरगंज बाजार स्थित दुल्हन ब्यूटी पार्लर में सोमवार को अनोखा कार्यक्रम हुआ। पार्लर की संचालिका सरिता वर्णवाल के नेतृत्व में ब्यूटीशियन कोर्स सीख रही छात्राओं ने नवदुर्गा का रूप धारण कर झांकी प्रस्तुत की।
छात्राएं मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के वेश में सजी थीं। इस दौरान पार्लर में मौजूद लोगों को देवी के नौ अवतारों और उनके महत्व के बारे में बताया गया।
संचालिका सरिता वर्णवाल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति से जोड़ना है। दुर्गा के नौ रूप नारी के साहस, शक्ति और ममता के प्रतीक हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं मौजूद थीं।

Most Popular

error: Content is protected !!