गया। जनता दल (यूनाइटेड) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी ने पत्र जारी कर मो. शाहजाद शाह को जदयू महानगर गया के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर शाहजाद शाह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार,तथा बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। मो. शाहजाद शाह गया जिला 20 सूत्री के सदस्य भी हैं। वे जदयू संगठन में पांच बार जिला उपाध्यक्ष भी रहे हैं तथा दो बार विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, अल्पसंख्यक समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। शाहजाद शाह ने कहा कि जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी उनके लिए संगठन की सेवा करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
