Wednesday, October 28, 2026
HomeBiharपंचायत समिति की बैठक में योजनाओं से संबंधित कमियों और लाभों को...

पंचायत समिति की बैठक में योजनाओं से संबंधित कमियों और लाभों को सभी अधिकारियों के सामने किया  गया प्रस्तावित

गया जिले के बेलागंज प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड प्रमुख कांति देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक की गई। इस बजट सत्र में लाखों रुपए योजनाओं का चयन किया गया और विकास योजना को प्रारूप तैयार किया गया। और योजनाओं में कमियों को प्रस्तावित किया ,बैठक की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह राघव ने बताया कि पंचायत विकास योजना को लेकर योजन का चयन किया गया। विकास योजनाओं के अलावा पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र के विकास को लेकर के योजनाओं का चयन किया ।साथ ही पंचायत में समस्याओं को लेकर के भी चर्चा की गई। योजना का चयन करते हुए पंचायत समिति सदस्य ने अपनी- अपनी ने बातों को रखा। इस मौके पर बेलागंज प्रखंड के अंचलाधिकारी गजानंद मेहता और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निरंजन कुमार बेलागंज सीएचसी चिकित्सा प्रभारी मृत्यंजय कुमार एवं सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे और कुछ अधिकारी अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी को सूचना देने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। कई अधिकारी जो कि बिहार बोर्ड के परीक्षा को लेकर के व्यस्त है नहीं आ पाए।

Most Popular

error: Content is protected !!