Wednesday, October 28, 2026
HomeBiharशेरघाटी पुलिस ने अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर को किया जब्त

शेरघाटी पुलिस ने अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर को किया जब्त

शेरघाटी। अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ शेरघाटी पुलिस ने थाना क्षेत्र से लदे 4 ट्रैक्टर जब्त  किया है। इस संबंध में शेरघाटी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महुआवा बालू घाट से अवैध रूप से बालू की ढुलाई की जा रही है। जिसे छापेमारी करते हुए पुलिस ने थाना क्षेत्र के महुआवा बालू घाट से अवैध खनन में लिप्त चार ट्रैक्टरों को जब्त किया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है, और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।

Most Popular

error: Content is protected !!