Saturday, October 24, 2026
HomeBiharपुण्यतिथि पर बापू को लोगों ने किया नमन

पुण्यतिथि पर बापू को लोगों ने किया नमन

बेलागंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर बेलागंज थाना परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाराचट्टी की पूर्व प्रमुख सह जिला बीस सूत्री समिति सदस्य देवरानी देवी ने बापू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने बताया कि देश की स्वाधीनता और समाज सुधार के गांधी जी का योगदान अतुलनीय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी जी के सपनों का बिहार गढ़ने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं।इस दौरान जदयू जिला मीडिया प्रभारी रविशंकर कुमार भाजपा अध्यक्ष राहुल कुमार कमलेश त्रिपाठी ज्योतिष सुमन जय प्रकाश कुशवाहा राम विजय सिंह सहित कई पुलिसकर्मियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Most Popular

error: Content is protected !!