Home Bihar सम्मेलन की सफलता को लेकर भाजपा की बैठक
Bihar

सम्मेलन की सफलता को लेकर भाजपा की बैठक

Share
Share

बेलागंज।गया के गांधी मैदान में एक फरवरी को आयोजित एनडीए गठबंधन की बैठक की सफलता को लेकर गुरूवार को बेलागंज के अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बेलागंज भाजपा के दोनों मंडलों की संयुक्त बैठक आहूत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष किशोर कुणाल राहुल और संचालन पश्चिमी मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा ने किया। उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ट ने कुमार सत्यशील ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की मजबूती और एकजुटता को लेकर गठबंधन के सभी घटक दलों का बैठक गया के गांधी मैदान में आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है। उक्त बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता  को लेकर हम लोग एकत्रित हुए हैं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील किया कि 1 फरवरी को पूरे दमखम के साथ अधिक से अधिक संख्या में गांधी मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक को पार्टी के वरिष्ट नेता सरजू ठाकुर, दीनानाथ सिंह, बेलागंज विधानसभा प्रभारी शंभूनाथ केशरी, शशि भूषण सिंह, राजेश कुमार शर्मा, राखी वर्मा आदि लोगों ने भी संबोधित किया। बैठक में अनुज सिंह, दीपक कुमार, रंजीत कुमार, सुभाष कुमार, पप्पू चौधरी, दयानंद चंद्रवंशी, मथुरा पासवान, ज्योतिष कुमार सुमन, धीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भक्ति गीतों और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा कोंचेश्वर महादेव महोत्सव

कोंच (गया)। कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव...

राकेश कुमार सिंह बने गया के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

गया। न्यायिक प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राकेश कुमार सिंह को...

श्रावणी मेला के आसपास देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज। बेलागंज थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरधारी बिगहा गांव के...

error: Content is protected !!