Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedवजीरगंज में झारखण्ड का तस्कर 200 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार

वजीरगंज में झारखण्ड का तस्कर 200 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार

वज़ीरगंज।वजीरगंज  थाना क्षेत्र अंतर्गत केनारचट्टी में रविवार की सुबह बाईक से देसी शराब तस्करी कर रहे एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि बाईक पर शराब लादकर तस्कर वजीरगंज की ओर आ रहा था, जिसे गस्ती पुलिस बल ने गुप्त सूचना के अधार पर रूकवाया एवं तलाशी ली तो पता चला कि वह प्लास्टिक के थैले में देसी शराब भरकर बोरे में बंद किये हुए था और कहीं सप्लाई करने के लिए जा रहा था। बरामद शराब 200 ली टर है एवं व्यक्ति की पहचान झारखण्ड राज्य अंतर्गत् हजारीबाग जिला के चौपारण थाना निवासी प्रकाश यादव के रूप में की गई है। उसके पास से बरामद बाईक की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!