Tuesday, September 8, 2026
HomeBiharवजीरगंज में महिला किसानों के लिए कृषि संवाद कार्यशाला आयोजित

वजीरगंज में महिला किसानों के लिए कृषि संवाद कार्यशाला आयोजित

वजीरगंज ।स्वयं सेवी संस्था स्वयं शिक्षण प्रयोग द्वारा गुरुवार को किसान भवन के सभागार भवन में  प्रखंड स्तरीय कृषि संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 100 से अधिक महिला किसान एवं उद्यमियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशाला हर गांव में होनी चाहिए, क्योंकि महिला किसानों के साथ संवाद खेती और परिवार विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने मंझौली गांव की प्रगतिशील महिला किसान अनिता कुमारी का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें हर गांव में 4 से 5 अनिता कुमारी जैसी महिला किसान तैयार करनी होगी, जो अपने घर और समाज को बदल सकें।
मुख्य अतिथि प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरोज कुमार मेहता ने कहा कि स्वयं शिक्षण प्रयोग का अर्थ ही महिलाओं के जीवन में परिवर्तन है। संस्था जिस तरह से महिलाओं को सशक्त बना रही है, वह अद्भुत है।कार्यशाला में सभी कृषि समन्वयकों और कई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जैविक खेती पर जानकारी दी। इस दौरान 5 सफल महिला उद्यमियों ने जैविक खेती और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे उन्होंने गांव की स्थिति बदली है।
मौके पर प्रखंड के सभी अधिकारी, संस्था के कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट मैनेजर कमल किशोर ने किया।

Most Popular

error: Content is protected !!