Monday, December 8, 2025
HomeUncategorizedवजीरगंज में शिक्षा सेवकों के बैठक में लिये गये कई निर्णय

वजीरगंज में शिक्षा सेवकों के बैठक में लिये गये कई निर्णय

वजीरगंज।प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को शिक्षा सेवक एवं तालिमि मरकज संघ की बैठक आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र में कार्यरत शिक्षा सेवकों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सह जिलाध्यक्ष परशुराम मांझी एवं संरक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने कहा कि हमें संगठन को मजबूत करते हुए कार्य नियमावली 2018 के कुछ बिन्दुओं में संशोधन करवाने की जरूरत है। हमारे आला अधिकारी उन्हीं नियामों को धार बनाकर हमारे विरूद्ध इस्तेमाल करने में जुटे हैं। हमारे संघ में फूट डालकर वे अपनी मर्जी से हमें प्रताड़ित करने में लगे हैं। हमारा मूल कार्य को छोड़कर विद्यालय एवं बीएलओ तथा सर्वे जैसे सभी कार्य करवाये जा रहे हैं, जो कहीं से भी उचित नहीं है। हम टोले के विकास एवं शिक्षा प्रसार हेतु बहाल किये गये हैं, लेकिन हम वे सफलता पूर्वक नहीं कर पा रहे हैं। मानदेय के लिये हमें कई चरणों से गुजरना पड़ता है और अगर कुछ भी गड़बड़ होता है तो कई माह तक हमें मानदेय नहीं मिलता। हम अपनी परेशानियों को अलग – अलग रहकर हल नहीं कर सकते, इसके लिये सभी संगठित हों और पटना के बापू सभागार में विशेष चर्चा के लिये जरूर जुटें। बैठक के दरम्यान प्रदेश स्तर पर संघ सदस्यों के लिये हो रहे संघर्षों के बारे में बताया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कमलेश राजवंशी एवं संचालन दिलीप राम ने किया। मौके पर संजय कुमार ऋषि, गिरधारी चौधरी, महेश चौधरी, कामेश्वर प्रसाद, मो0 इमरान आलम, धर्मेन्द्र चौधरी, सुनैना कुमारी, रेखा कुमारी, रेणु कुमारी, पुनम कुमारी, विक्रम राजवंशी सहित अन्य शिक्षा सेवक एवं तालिमि मरकज ने भाग लिया।

Most Popular

error: Content is protected !!