बेलागंज।बेलागंज विधायक मनोरमा देवी ने शनिवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने विभिन्न दुर्घटनाओं में आकस्मिक निधन हुए लोगों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। विधायक सर्वप्रथम पाई बिगहा पंचायत के बंशी बिगहा गांव पहुंची जहां उन्होंने पिछले दिनों नदी में डूबकर मौत हुई पंकज कुमार कुशवाहा की बेटी नेहा कुमारी के परिजनों से मुलाकात किया। उसके उपरांत विधायक कोरियामा पंचायत के ढ़िबरा पर गांव निवासी अमलेंद्र दास से मुलाकात किया। पिछले दिनों अवलेंद्र की पत्नी सुषमा कुमारी और उसके नवजात बच्चे की मौत प्रसव के दौरान हो गई थी। जिसके बाद बाजीतपुर पंचायत के पकाही गांव में रंजीत यादव में पुत्र रौशन कुमार की बिजली के करंट से हुई मौत से पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त करते हुए ढाढस बंधाया। जिसके बाद विधायक मनोरमा देवी बेलागंज बाजार पहुंची और एक सप्ताह पूर्व रामप्रवेश यादव के पुत्र चंदन कुमार का सोनपुर के समीप जमुने नदी में डूबकर मौत हुई थी उनके परिजनों से भेंट किया। विधायक ने सभी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया और आर्थिक मदद की। विधायक ने अपने निजी फंड से सभी पीड़ित परिवार को बीस हजार का चेक दिया।
