Saturday, May 16, 2026
HomeBiharमहदेवा गांव में घर का ताला तोड़ 4 लाख नकद व जेवरात...

महदेवा गांव में घर का ताला तोड़ 4 लाख नकद व जेवरात चोरी

शादी की तैयारी पर पानी फेरा

-पुलिस जांच में जुटी

वजीरगंज।वजीरगंज थाना क्षेत्र के महदेवा गांव में गुरुवार देर रात चोरों ने बुल्लू चौधरी के घर को निशाना बनाकर दो कमरों का ताला तोड़ लगभग 4 लाख रुपये नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। 
पीड़िता शांति देवी ने बताया कि परिवार रात में छत पर सो रहा था। शुक्रवार सुबह नीचे आने पर चोरी का पता चला। चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़कर बक्सों को खंगाला। एक छोटा बक्सा पिछवाड़े ले जाकर उसमें रखे नकद व जेवर उड़ाए, बड़े बक्सों को भी खंगाल डाला। नीचे का एक दरवाजा फूस के गेट से बंद था, जिसे तोड़कर चोर आसानी से अंदर घुसे और फरार हो गए। 
पीड़िता के अनुसार दो माह बाद बेटी की शादी थी। शादी के लिए खेत बेचकर व अन्य माध्यम से जोड़े गए करीब 4 लाख रुपये रखे थे। इसके अलावा बड़ी बहू मांती देवी और मंझली बहू रजनी कुमारी के सोने-चांदी के जेवरात और कुछ नए बर्तन भी चोरी हो गए। 
सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि अमरिश कुमार ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि बुल्लू चौधरी खेतिहर मजदूर हैं और उनके दो बेटे बाहर मजदूरी करते हैं।

Most Popular

error: Content is protected !!