Thursday, May 14, 2026
HomeBiharचाकंद में एक घर व दुकान से 2.825 किलो गांजा व नकद...

चाकंद में एक घर व दुकान से 2.825 किलो गांजा व नकद राशि बरामद, युवक कैश गिरफ्तार

गया। जिले के चाकंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चाकंद गढ़ में पुलिस ने बहुत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कैश कुमार पिता उपेंद्र शर्मा के घर और दुकान से करीब 2.825 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है।

*गुप्त सूचना पर छापेमारी में मिली बड़ी सफलता* 

चाकंद थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चाकंद गढ़ में अवैध रूप से गांजा रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कैश कुमार के घर और दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान 2.825 किलो गांजा बरामद हुआ। साथ ही करीब ₹ 3.61 लाख नकद भी बरामद किया गया है।

*आरोपीत गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी* 

पुलिस ने कैश कुमार को मौके से विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बरामद गांजे के स्रोत और नेटवर्क की जांच की जा रही है।

*पहले दुकान फिर घर से बरामद हुआ*

डीएसपी (विधि-व्यवस्था) रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सूत्रों से जानकारी मिली थी कि प्रतिबंधित मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही है। इसके बाद छापेमारी कर कैश कुमार की दुकान पर पहले छापेमारी की गई। जहां से गांजा के कई पुड़िया बरामद किए गए। इसके बाद इसके घर पर छापेमारी की गई। जहां से करीब दो किग्रा गांजा बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब व नशीली वस्तुओं के खिलाफ लगातार अभियान जारी है इस छापामारी से दोनों पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ क्षेत्र वासियों ने धन्यवाद बोला।

Most Popular

error: Content is protected !!